सत्य का सामना/ दुनिया में सबसे बूढ़े बच्चे ने जन्म लिया है. सबसे बूढ़ा इसलिए क्योंकि जिस भ्रूण के डेवलप होने से उस बच्चे ने जन्म लिया है, वो पिछले 30 साल से भी अधिक समय से फ्रीजर में रखा हुआ था. है न कमाल! अमेरिका के ओहियो के एक कपल के घर 30 साल से अधिक समय से फ्रीज किए (जमे) हुए भ्रूण से एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसने कथित तौर पर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. बीबीसी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 35 साल की लिंडसे और 34 सील के टिम पियर्स ने बीते शनिवार को अपने बेटे थडियस डैनियल पियर्स का दुनिया में स्वागत किया. मिसेज पियर्स ने एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू को बताया कि उनके परिवार को लग रहा है कि “यह एक साइंस फिक्शन फिल्म की तरह है”.

यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. यह सबसे लंबे समय तक फ्रीज किया गया ऐसा भ्रूण बन गया है जिससे बच्चे ने सफलतापूर्वक जन्म लिया है. पिछला रिकॉर्ड एक जुड़वां बच्चों की एक जोड़ी की थी जो 1992 में फ्रीज किए हुए भ्रूण से 2022 में पैदा हुए थे…
लिंडा ने 4 भ्रूण को फ्रीज कराया था
बीबीसी की इस रिपोर्ट के अनुसार उस समय, लिंडा आरचर्ड आर्चर्ड ने शुरुआत में चार भ्रूण बनाए. इनमें से एक उनकी बेटी है जो आज 30 साल की हो गई है. इसके अलावा तीन बाकी भ्रूण को उन्होंने स्टोरेज में छोड़ दिया. अपने पति से अलग होने के बावजूद लिंडा ने इन 3 भ्रूणों को खत्म नहीं किया. वो यह भी नहीं चाहती थी कि उन भ्रूण को रिसर्च के लिए दान कर दिया जाए या गुमनाम रूप से किसी अन्य परिवार को दिया जाए. उन्होंने कहा था कि यह महत्वपूर्ण है कि वह बच्चे के जन्म में शामिल (इन्वॉल्व) हो, क्योंकि वे उसकी वयस्क बेटी से संबंधित होंगे.
