सत्य का सामना/ चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है. उन्होंने 20 साल क्रिकेट खेला. इन 20 सालों में उन्होंने 13 साल इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बिताए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में साल 2005 में अपना पहला मैच खेला था. वो एक फर्स्ट क्लास मैच था, जो कि सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच खेला गया था. उन्होंने अपना आखिरी मैच भी फर्स्ट क्लास के तौर पर फरवरी 2025 में गुजरात के खिलाफ खेला. लिस्ट ए में उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू के एक साल बाद कदम रखा था..

पुजारा का 13 साल का रहा इंटरनेशनल करियर
इंटरनेशनल क्रिकेट में पुजारा ने अपने कदम साल 2010 में रखे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में डेब्यू किया था, जो कि एक टेस्ट मैच था. वहीं साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में उनका वनडे डेब्यू हुआ. पुजारा का वनडे करियर तो ज्यादा नहीं चला मगर टेस्ट क्रिकेट में उनके पांव डेब्यू के बाद अगले 13 साल तक जमे रहे. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जून 2023 में खेला था.
