नई दिल्ली / सत्य का सामना / टीवीएस मोटर्स भारतीय बाजार में एक नया सरप्राइज देने को तैयार है, दरअसल tvs मोटर्स भारतीय बाजार में 28 अगस्त को नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की तैयारी में है।
कंपनी ने इसका एक ऑफिशल टीजर जारी किया है जिसे “Get ready for an electriflying ride”नाम दिया गया है इस टीज़र से यह तो अब साफ हो गया है की यह अपकमिंग मॉडल एक इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है….

हाल ही में इंडोनेशिया से लीक हुए डिजाइन स्केच से TVS के अगले इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक मिली थी। इसकी डिजाइन लेंग्वेज की बात करें तो शार्प LED लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ एक स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक लुक दिखाती है। आगे की तरफ, इसमें LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्लीक हॉरिजॉन्टल LED DRLs हैं, जबकि मेन हेडलैंप यूनिट हैंडलबार काउल पर स्थित है। एक लंबी विंडस्क्रीन इसकी टूरिंग-ओरिएंटेड स्टाइलिंग को और निखारती है।
