राजधानी रायपुर /सत्य का सामना / कुशा भाऊ ठाकरे वार्ड दलदल सिवनी में स्थित इंदिरा स्मृति गार्डन जर्ज़र से जर्ज़र अवस्था में पहुंच गया है, गार्डन में प्रवेश के लिए तीन ओर से प्रवेश द्वारा है जहाँ बड़े बड़े चैनल गेट लगे हुए है लेकिन कुछ दिनों से यह गेट चोरो द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन उपस्थित आम जनो के प्रयास से यह आज भी सुरक्षित है…

प्रवेश द्वार के टूटने से मवेशी आसानी से गार्डन के अंदर घुस कर नये पौधे और उद्यान को बुरी तरह से बर्बाद कर देते है जिससे उद्यान बदहाल अवस्था में है….

अपराधी तत्वों का जमावड़ा
सुबह 9 बजे के बाद नशेड़ियों और आपराधिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है, गांजा, शराब, गोली, विभिन्न प्रकार के नशे का सेवन किया जाता है, प्रवेश द्वार के टूटने से बदमाश सीधे गार्डन के अंदर प्रवेश कर मनमानी करते है…
निगम का रवैया सुस्त
65 एकड़ में फैला यह उद्यान 2002 में तात्कालिक मुख्यमंत्री अजित जोगी द्वारा उद्घाटन किया गया था कुछ वर्ष मरम्मत होने के बाद यह गार्डन पिछले कई दशकों से जर्जर अवस्था में है…

उद्यान के जमीन में हो रहा अतिक्रमण
पहले यह उद्यान 70 से 75 एकड़ में फैला हुआ था लेकिन भू माफियाओ के वजह से यह उद्यान अब 60 से 65 एकड़ में सिमट गया है शासन और प्रशासन के उदासीन रवैये की वजह से यह गार्डन अब अपराधियों का अड्डा और मवेशीयो का चारागाह बन चुका है….
