मेरठ / सत्य का सामना /मेरठ के टोल नाके में सेना के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छह लोगो को गिरफ्तार किया है…

मामला कल देर रात का है सेना में पदस्थ जवान कपिल जब छुट्टी पुरी करके ड्यूटी पे कश्मीर लौट रहे थे तभी मेरठ करनाल हाईवे पे टोल के कर्मचारियों द्वारा बहस के बाद उन पर हमला किया किया एक खम्बे में बाँध कर उन्हें बुरी तरह पीटा गया बीच बचाव करने आये उनके चचेरे भाई शिव को भी आरोपियों ने पीटा, घायल जवान के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छह आरोपियों को सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया है….

क्या था पूरा मामला..
सेना में पदस्थ जवान कपिल जब मेरठ करनाल हाईवे भुनी रोड पर रुके तो वहां काफ़ी भीड़ थी तब कपिल ने टोल के कर्मचारियों को कहा की मैं सेना का जवान हु मुझे फ्लाइट पकड़ के जल्दी जाना है आप थोड़ा जल्दी गाड़ी आगे बढ़वा दीजिये तभी तभी कर्मचारी बढ़क गए और उन्होंने सेना के जवान पर हमला कर दिया…..

सेना के जवान पर हमला किसका दोष?
आज अगर पूरा भारत सीमा से सुरक्षित है तो वह सेना के जवानो से है एक सैनिक जब जंग के मैदान में लड़ता है और अपने प्राणो की आहुति देता है तो वह यह नहीं सोचता वह किसी धर्म, सम्प्रदाय के लिए लड़ रहा या अपने राज्य के लिए लड़ रहा वह अपने देश के लिए माँ भारती के लिए जंग लड़ता है, सैनिक किसी भी राज्य या धर्म का हो वह एक भारतीय होता है..
सेना के जवान ने सत्य का सामना न्यूज़ से बात करते हुए कहा था की हम करोड़ो भारतीयों की रक्षा के लिए देश के लिए जान देने कुर्बान हो जाते है लेकिन जब देखते है की एक नाबालिक लड़की की दुष्कर्म कर हत्या की जाती है, किसान आत्महत्या कर लेता है, छोटे से विवाद पर कोई किसी का भी जान ले लेता है तो काफ़ी दुख होता है और फिर वह यह सोचते है की हम उन लोगो के लिए लड़ रहे है जो वास्तव में समाज के दीमक है…
