मनीषा हत्याकांड भिवानी : हरियाणा में सड़क पे उतरे लोग दी आंदोलन की चेतावनी, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार….

हरियाणा

भिवानी / सत्य का सामना / हरियाणा के भिवानी में 19 साल की प्ले टीचर मनीषा की हत्याकांड से हरियाणा सरकार हिला हुआ है, मित्र को के परिजनों ने हरियाणा सरकार पर और पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाएंगे तब तक वह शव नहीं लेंगे और न ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे। सरकार की ओर से एसपी को हटाया गया है और पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है, कैसे एक 19 वर्षीय टीचर की हत्या हो जाती है और हत्या भी ऐसी निर्मम होती है की गला काट के उसके दो किडनी को निकाला जाता है है आंखों को फोड़ा गया है और तो और उनके बच्चेदानी भी वहां से गायब है हत्यारे को देखते ही तुरंत गोली मारने का सरकार को आदेश देना चाहिए..

 

फोटो : मृतक शिक्षिका मनीषा

 

जानकारी के अनुसार, भिवानी में नागरिक अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को परिजनों ने खारिज कर दिया था और अब रोहतक में पोस्टमार्टम में तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. वहीं, शव से आंखें और किडनी और तो और बच्चादानी गायब मिले हैं. फिलहाल, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है..

 

 

इस पूरे हत्याकांड में पांच दिन बाद भी हरियाणा पुलिस खाली हाथ है और आरोपियों के बारे में कुछ बी पता ना चलने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं और शनिवार को दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया था. अहम बात है कि लोहारू, ढिगावा, बहल क्षेत्र और चरखीदादरी में बाजार बंद कर दिए गए थे. इसी तरह, सोहांसरा, लोहारू सहित और कई गांवों में कैंडल मार्च निकाले गए हैं..

 

दादरी में सड़क पर उतरे लोग

मनीषा हत्याकांड को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करते हुए सरकार और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा की हत्यारे को जल्दी पकड़ा जाये और उन्हें फांसी की सजा हो, गर तुरंत कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *