गुरुग्राम / सत्य का सामना / सेलिब्रेटी एल्विश यादव के घर में बदमाशों द्बारा फायरिंग हुई है जिसमें दो बदमाश घर में घुसकर करीब 17 राउंड फायर किये है पुलिस मौक़े पे पहुंचकर CC टीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें साफ दिख रहा है की बदमाश बेखौफ होकर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है…

यूट्यूबर पर रियलिटी शोज के विनर एल्विश यादव के लिए 17 अगस्त की सुबह काफी भयावह रही। उनके नए घर, जो कि गुरुग्राम के सेक्टर 56 में स्थित है। वहां सुबह 5:25 बजे के करीब दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो दर्जन से ज्यादा उन्होंने राव साहब के घर पर गोलियां चलाईं और पूरा नजारा CCTV में कैद हो गया।
