भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के फांसी का फैसला हुआ रद्द, जल्द ही भारत लौटने का रास्ता होगा साफ…..

खबरें आज की

सत्य का सामना /यमन / यमन में सजा के मौत का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को बहुत बड़ी राहत की खबर मिली है यमन सरकार ने फांसी के फैसले को रद्द कर दिया है और अब जल्द ही निमिषा प्रिया की रिहाई होगी, डॉ पाल ने भारतीय नेताओं को बधाई देते हुए कहा की यह उनके ही प्रयासों से संभव हो पाया है अब जल्द ही निमिषा की रिहाई होगी….

 

फोटो : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया

 

प्रिया को पहले फांसी 16 जुलाई को दी जानी थी। केरल के पलक्कड़ जिले की नर्स प्रिया को 2017 में अपने यमनी व्यापारिक साझेदार की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसे 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी और उसकी अंतिम अपील 2023 में खारिज कर दी गई थी। वह वर्तमान में यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद है।

 

38 साल की निमिषा ने साल 2008 में बेहतर रोजगार के लिए यमन का रुख किया था। वहां उनकी मुलाकात महदी से हुई और दोनों ने मिलकर क्लीनिक खोलने का फैसला किया। बाद में कथित तौर पर दोनों की साझेदारी में तनाव आ गया और खबरें हैं कि तलाल ने निमिषा के पति होने का दावा करना शुरू कर दिया था और उसे परेशान करता था। साथ ही कथित तौर पर निमिषा का पासपोर्ट भी अपने कब्जे में कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *