बॉक्स ऑफिस में सैयारा की धूम, 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई फ़िल्म…..

इंटरटेनमेंट

मुंबई / सत्य का सामना / अहान पांडे बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में धूमकेतु की तरह उभरे है अपनी पहली ही फ़िल्म में जो छाप उन्होंने छोड़ी है वो अच्छे अच्छे स्टार अभिनेता भी नहीं कर पाए है, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।सैयारा अब 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है, 9 दिनों के भीतर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है…..

 

 

मोहित सूरी की डायरेक्टेड फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और आते ही इसने सबको हिलाकर रख दिया था। 21.5 करोड़ से फिल्म ने ओपनिंग की थी और इसके बाद तो इसकी रफ्तार में कमी देखने को नहीं मिली। दिनों दिन बढ़ती ही गई। नतीजन इसने पहले हफ्ते में ही 172.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। और दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन Sacnik के मुताबिक, इसने करीब 26.5 करोड़ की कमाई की है, जो दूसरे शुक्रवार से 47.22% ज्यादा है। ऐसे में इसकी अब तक कमाई 217.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *