हैदराबाद / सत्य का सामना / दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को निधन हो गया वह 83 वर्ष के थे इस दुःखद खबर से पुरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी l प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक जताया और इसे फ़िल्म जगत के दुख़द बताया…

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
आंध्रप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता कोटा श्रीनिवास के निधन पर अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

