एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सांस लेने में तकलीफ की समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत गंभीर थी और आज उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई से दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव ने अभिनेता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया है कि धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर की हालत गंभीर बताई गई. इसके बाद से ही धर्मेंद्र के लिए लोग दुआ कर रहे थे. लेकिन आज यानी मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है..
फैंस को लगा झटका
धर्मेंद्र के फैंस को इस खबर के बाद तगड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस अपने चहीते स्टार की पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रंदांजलि दे रहे हैं. धर्मेंद्र का यूं जाना एक्टिंग की दुनिया के लिए बड़ा नुकसान है. फैंस तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि अब बॉलीवुड के हीमैन इस दुनिया में नहीं रहे हैं…
