सत्य का सामना ब्यूरो/ अगर आपको लगता है कि खामोश पानी शांत होता है तो शायद आपने मगरमच्छ की घात नहीं देखी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं. वीडियो में एक तालाब की सतह बिल्कुल शांत दिखती है. किनारे पर एक बड़ा मगरमच्छ ऐसे लेटा है, मानो धूप सेंक रहा हो. हालांकि, कुछ ही सेकंड में वो खामोशी एक खौफनाक शिकारी में बदल जाती है. एक मासूम कुत्ता खाने की तलाश में वहां भटकता हुआ आता है, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मौत महज कुछ कदम दूर उसका इंतजार कर रही है…
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता तालाब के किनारे कुछ सूंघता हुआ आगे बढ़ता है. वह पूरी तरह बेफिक्र है, उसे कोई अंदेशा नहीं कि वहां एक जानलेवा शिकारी घात लगाए बैठा है. मगरमच्छ पूरी तरह स्थिर है, उसकी आंखें बस शिकार पर टिकी हैं. जैसे ही कुत्ता कुछ इंच नजदीक आता है, तभी मगरमच्छ बिजली की रफ्तार से झपटता है. मगरमच्छ अपने खतरनाक जबड़ों में कुत्ते को इस बेरहमी से जकड़ता है कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिलता. वो उसे उठाकर सीधे पानी में खींच लेता है. कुछ ही सेकंड में दोनों पानी के नीचे गायब हो जाते हैं. उसके बाद क्या हुआ, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं…
https://www.instagram.com/reel/DLXPJgcvkH6/?igsh=MW4xN2gxbjQycnhxMQ==
