Up अमरोहा /न्यूज़नेटवर्क /सत्य का सामना / अमरोहा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिसमें एक 16 वर्षीय होनहार छात्रा अहाना का मैगी, पिज़ा, बर्गर, चाऊमीन जैसे जंकफूड खाने से मौत हो गई है। आंतो में इन्फेक्शन के बाद छात्रा को एम्स ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका..

बता दे की यूपी अमरोहा में रहने वाले किसान मंसूर खान की सबसे छोटी बेटी अहाना पढ़ाई में होनहार थी वह 11 वीं की छात्रा थी। अहाना को जंक फूड खाने का बेहद शौक था घरवाले ज़ब मना करते तो वह अक्सर बाहर जा कर जंक फूड शौक से खाया करती थी। शुरुआत में किसी को नहीं पता था की यह अहाना के लिए घातक सिद्ध होगा। सितंबर महीने में छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया कुछ दिन सही होने के बाद फिर से निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद डॉक्टरों ने बताया की आंतो में कई जगह छेद है और इसका मुख्य वजह जंक फूड का सेवन है…

निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन करने के बाद अहाना को छुट्टी मिल गयी थी लेकिन घर आने पे उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और फिर से उसकी तबियत बिगड़ने लगी, मामला बिगड़ता देख घर वालों ने अहाना को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया लेकिन, इलाज के दौरान कुछ समय के लिए तबियत ठीक रही लेकिन फिर बिगड़ते चली गयी और फिर रविवार को हार्ट अटैक आने से अहाना की मौत हो गई….
अमरोहा CMO का आया बयान
छात्रा की मौत पर अमरोहा cmo सत्यपाल सिंह ने कहाँ की ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से छात्रा की दुखद मौत की खबर सामने आई है ज्यादा फास्टफूड खाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है इसमें मसाला, तेल ज्यादा होता है जिससे लिवर फैटी इससे मोटापा भी होता है इससे आंत खराब होने का खतरा होता है..
