महाराष्ट्र सपा नेता अबू आज़मी एक बार फिर से विवादों में आइए जाने क्या है पूरा मामला…..

खबरें आज की

मुंबई: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ‘वारी यात्रा’ को लेकर एक विवादास्पद बयान देकर नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. पंढरपुर में संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की पालखी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा के चलते सड़कों पर जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है…

Image source: social midia

कोई मुस्लिम शिकायत नहीं करता..

महाराष्ट्र में सपा के सबसे बड़े नेता अबू आजमी ने कहा कि पालकियों की वजह से सड़क जाम हो जाती है, जब हिंदू त्योहार मनाए जाते हैं, तो मुसलमान विरोध नहीं करते। आजमी ने बयान दिया है कि जब मुसलमान नमाज अदा करते हैं तो शिकायत की जाती है। उन्होंने कहा कि पालकियों की वजह से सड़क जाम हो जाती है, सड़क पर कई हिंदू त्योहार मनाए जाते हैं। कोई भी मुस्लिम व्यक्ति हिंदू त्योहारों के खिलाफ शिकायत नहीं करता है. इसलिए, जब कोई मुसलमान दस मिनट के लिए सड़क पर नमाज पढ़ता है तो शिकायत की जा रही है। अबू आजमी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के पासपोर्ट रद्द करने की धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *