डिजिटल नेटवर्क /सत्य का सामना / आदित्य धर की ” धुरंधर ” ने बॉक्स में कोहराम मचाया हुआ है चारो ओर सिर्फ धुरंधर की ही चर्चा हो रही है। फ़िल्म के गाने पे ढेरो रील्स और वीडियो बनाये जा रहे है। फ़िल्म के किरदारों चाहे, हमजा हो या रहमान डकैत हर एक किरदार इस समय लाइमलाइट में है।
घरेलू मार्केट और वैश्विक मार्केट को मिलाकर फ़िल्म ने अब तक करीब एक हजार से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म को ” सुपरहिट ” का तमगा मिल गया है। ऐसे में रहमान डकैत का किरदार जो की सबसे अधिक चर्चा में है उसे लेकर एक बात का खुलासा हुआ है। फ़िल्म समीक्षक , और लेखक सिद्धार्थ अरोड़ा ” सहर ” ने अपने सोशल मिडिया हैंडल से खुलासा किया है जो की अभी चर्चा का विषय बना हुआ है…

मामला कुछ इस तरह है की 2009 में इंटरनेशनल डॉन का कराची में एक व्यापारी को फोन आता है जब फोन से आती है आवाज़ डॉन बोल रहा हु तो व्यापारी सकपका जाता है और कहता “जी भाईजान कहिये ” डॉन कहता है : कराची वाली जो जमीन तुम्हारी 5 एकड़ है उसे तुम 12 करोड़ में दे दो घर आके पैसा उठा लो। व्यापारी : भाईजान वह जमीन तक़रीबन 300 से 400 करोड़ के बीच है सस्ते में यह सौदा मुमकिन नहीं है। डॉन : जिंदगी की खैरियत चाहते हो तो जमीन उस रकम में दे दो वर्ना जान से हाथ धो पड़ेगा।
व्यापारी के होश उड़ गए यहाँ वहां सबको फोन लगाने के बाद ल्यारी में अपने रिश्तेदार रहमान बलोच (डकैत )को फोन लगाया।
रहमान बलोच ने डॉन को फोन लगाया : भाईजान जमीन छोड़ दे मेरे रिश्तेदार की है कुछ और काम है तो बताएं मै करवा दूंगा, डॉन : तू ल्यारी का छोटा सा गुंडा और मै ठहरा इंटरनेशनल डॉन, “चल दफा हो खबिज के बच्चे “कहकर डॉन ने फोन काट दी..
गुस्से में तिलमिलाये रहमान बलोच रात भर सोचता रहा और सुबह अपने साथियो के साथ डॉन के छोटे भाई को बीच बाजार से उठाकर अपने फार्महाउस ले आया वहाँ उसके साथ मारपीट कर इंटरनेशनल डॉन को फोन लगाया तब डॉन ने कहाँ : भाई को छोड़ दो मै जमीन छोड़ दूंगा, रहमान बलोच : डॉन मांडोली पहले करनी थी अब मुश्किल है अगले दिन डॉन के भाई की लाश कराची के पोर्श एरिया क्लिफ्टन में मिली…
