रायपुर /सत्य का सामना / केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर है इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम जंग का ऐलान किया गृहमंत्री ने कहा की 31 मार्च 2026 तक पुरे देश से नक्सलवाद ख़त्म होना चाहिए इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार एक सेतु की तरह कार्य कर रही है, उन्होंने कहा की इस बारिश में भी किसी नक्सलियों को आराम नहीं मिलेगा मुहीम लगातार जारी रहेगा, कार्यवाही किसी मौसम पे निर्भर नहीं रहेगा, नक्सलवाद का खात्मा देश और राज्य के विकास के अत्यंत जरूरी है…..

इससे पहले नक्सली मानसून के दौरान जंगलों और दुर्गम इलाकों में छिपकर बच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस बार उन्हें चैन से सोने भी नहीं दिया जाएगा. शाह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि चर्चा की कोई जरूरत नहीं है, नक्सली हथियार डालें और आत्मसमर्पण करें. उन्होंने कहा कि यह सरेंडर करने का सबसे अच्छा मौका है, जिसे गंवाना नक्सलियों के लिए नुकसानदायक होगा…
