अश्लील कंटेंट, द्विअर्थी संवाद, के चलते भारत सरकार ने ऑल्ट बालाजी, उल्लू समेत 25 OTT प्लेटफार्म को किया बैन….

खबरें आज की

सत्य का सामना। OTT App Banned : डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अश्लील और अनियंत्रित कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 वेबसाइट्स और ओटीटी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ये सभी प्लेटफॉर्म्स कथित तौर पर बिना किसी सेंसर या मॉडरेशन के सॉफ्ट पोर्न और एडल्ट सामग्री परोस रहे थे।

 

सरकारी निर्देशों के अनुसार, ऑल्ट बालाजी, उल्लू, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब और बिग शॉट्स जैसे ऐप्स अब भारत में यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।

 

सूचना मंत्रालय के अनुसार, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर उपलब्ध कंटेंट में न कहानी होती थी, न कोई सामाजिक संदेश – सिर्फ सेक्सुअल और नग्न दृश्य परोसे जाते थे। सरकारी जांच में यह भी पाया गया कि ये प्लेटफॉर्म्स इरॉटिक वेब सीरीज़ के नाम पर अश्लीलता परोस रहे थे, जिससे नैतिक और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था।

 

 प्रतिबंधित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची

 

ULLU

ALTT

Big Shots App

Jalva App

Wow Entertainment

Look Entertainment

Hitprime

Feneo

ShowX

Sol Talkies

Kangan App

Bull App

Adda TV

HotX VIP

Desiflix

Boomex

Navarasa Lite

Gulab App

Fugi

Mojflix

Hulchul App

MoodX

NeonX VIP

Triflicks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *