बेंगलुरु/सत्य का सामना ब्यूरो/ पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड के जश्न के लिए आए तो यह खुशी जल्द ही मातम में तब्दील हो गई । जश्न के खुशी में फैंस के बीच अफरातफरी मची और खबर लिखे जाने तक करीब 11 फैंस की जान गई और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 47 से 50 लोगों की घायल होने की खबर आ रही है । हादसे में मारे गए आमजनों के परिजनों को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है वहीं पीएम श्री मोदी ने इस हादसे में दुख व्यक्त किया है ….

2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बुधवार को जब बेंगलुरु पहुंची, तो एयरपोर्ट के बाहर हजारों फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. टीम जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने विधान सौध (विधानसभा) की ओर निकली, तो सड़क के दोनों ओर खड़े फैंस टीम के लिए तालियां और नारे लगा रहे थे. लेकिन ये तमाम जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और 47 से 50 लोग घायल हो गए…

लेकिन इस हादसे के बावजूद स्टेडियम के भीतर जश्न चलता रहा. RCB ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीता. इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि स्टेडियम में 35 हजार लोगों की क्षमता थी. लेकिन 3 लाख फैंस के आने से यह दुखद हादसा हुआ …..

