ऑपरेशन सिंधु: इजराइल ईरान जंग के चलते भारतीय विदेश मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत अब तक 1,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान (Indian evacuation from Iran) और इज़राइल (Indians rescued from Israel) से सुरक्षित निकाला गया है। यह विशेष अभियान दोनों देशों में चल रहे संघर्षों के मद्देनज़र उन भारतीयों को बचाने के लिए शुरू किया गया था, जो इन देशों में फंसे हुए थे। भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य करते हुए एयरलिफ्ट ऑपरेशन (MEA emergency flight) चलाए हैं और कई देशों से संपर्क स्थापित किया है।

इस्राइल और ईरान के बीच दो सप्ताह से चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत रविवार रात साढ़े 11 बजे ईरान के मशहद शहर से एक विशेष विमान 285 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा। संकटग्रस्त ईरान से महफूज वापसी के बाद भारतीयों की खुशी देखते ही बन रही थी। एयरपोर्ट पर अपनों से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,713 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया जा चुका है।

