योग ने पुरे दुनियां को एक सूत्र में बांधा, यह शांति का प्रतीक 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पे बोले पीएम मोदी…..

खबरें आज की

 

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह का नेतृत्व किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए देश और दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा-सादा अर्थ होता है – जुड़ना, और यह देखकर सुखद अनुभव होता है कि योग ने पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांध दिया है।

 

 

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं, दिव्यांगजन योगशास्त्र पढ़ रहे हैं और गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग ले रहे हैं। यह योग की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है। पीएम मोदी ने याद किया कि कैसे भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। उन्होंने बताया कि महज कुछ ही महीनों में 175 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था, यह मानवता के भले के लिए एक वैश्विक प्रयास था

 

 

पीएम मोदी ने कहा, “दुर्भाग्य से, आज पूरी दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुज़र रही है और कई क्षेत्रों में अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे समय में, योग हमें शांति की दिशा देता है। योग मानवता को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से संपूर्ण बनने के लिए ज़रूरी पॉज़ बटन है।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *