विशाखापट्टनम/स्पोर्ट्स डेस्क /सत्य का सामना / भारत ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीरीज के तीसरी और निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर एकतरफ़ा जीत दर्ज की और सीरीज अपने नाम किया प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जयसवाल रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब विराट कोहली ने अपने नाम किया..

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 270 रन बनाये जिसने डिकॉक 106 रन कप्तान बवुमा के 48 और डेवाल्ड ब्रेविस 29 रन बनाये पिछले मैच के शतकवीर इडेन मार्केम ने निराश किया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा चार चार विकेट कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मिला, हर्षदीप और जडेजा ने एक एक विकेट लिया…

271 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से शुरू से मेहमान टीम के गेंदबाज़ो को दबाव में रखा और मैदान के चारो तरफ शॉट लगाए। यशश्वी जायसवाल ने एकदिवसीय कैरियर की पहली सेंचुरी लगाई।यशश्वी ने नाबाद 116रन बनाये। रोहित शर्मा ने 73 बाल पे शानदार 75 रन बनाये जिसमें सात चौके और तीन आसमानी छक्के शामिल थे। विराट कोहली का यह दौर स्वर्णिम चल रहा है किंग कोहली ने इस मैच भी अपने शानदार फार्म का सिलसिला जारी रखा और 144 की स्ट्राइक रेट से 45 बाल पे 65 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे।
