मुंबई/ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. गुरुवार रात यह खबर सामने आई कि यूके में पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई..

दरअसल, संजय कपूर उस वक्त हॉर्स पोलो खेल रहे थे, जब अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे घोड़े से गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. यह खबर उनके परिवार, करीबी और सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए बेहद चौंकाने वाली रही. ऐसे में आइए आज हम उनके बारे में और साथ ही उनके आखिरी ट्वीट की पूरी जानकारी देते हैं..
कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर मशहूर ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी ‘सोना कॉमस्टार’ के चेयरमैन थे. वे एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ समाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखने वाले व्यक्ति थे. हैरानी की बात यह रही कि मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए X (Twitter) पर पोस्ट किया था..

उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर भयानक है. मेरी प्रार्थना सभी प्रभावित परिवारों के साथ है.” अब यह ट्वीट उनका आखिरी ट्वीट बन गया है. इसपर फैंस का कहना है कि “जिंदगी का कोई भरोसा नहीं.”
