आईपीएल 2025/सत्य का सामना/ आईपीएल 2025 संस्करण के आज आखिरी लीग मैच में बेंगलुरू और लखनऊ के बीच कांटे की टक्कर होगी ।लखनऊ के लिए यह मैच महज एक औपचारिकता होगी लेकिन बेंगलुरु के लिए यह मैच जितना बहुत ही जरूरी होगा , अगर यह मैच RCB जीती तो सीधे टॉप 2 में जाएगी जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से 29 मई को क्वालीफायर 1 में होगा और अगर हारी तो उसका मुकाबला एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से होगा अब यह सीधा सीधा मैच बेंगलुरु के हाथ में है जीती तो चांद तक हारी तो मुंबई से मुकाबला शाम तक …..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के अपने आखिरी लीग मुकाबले में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से भिड़ेगी। इस मुकाबले के जरिए आरसीबी की कोशिश जीत के साथ पॉइंट्स में टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। अगर वे जीत जाते हैं तो उनको फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे, लेकिन हार जाते हैं तो एलिमिनेटर और क्वॉलिफायर 2 जीतकर फाइनल में जाने की मुश्किल चुनौती से गुजरना होगा।
