सीएसके vs पंजाब किंग्स
सीएसके भले ही पंजाब से मैच हार गई हो लेकिन धोनी ने दिल सबका जीता, 12 गेंद पे 27 रन बनाकर दिखा दिया कि क्यों करोड़ों फैंस आज जब धोनी क्रीज पर आते है तो लोगों के उम्मीद बंध जाती है कि धोनी है तो मुमकिन है …
टॉस जीत के पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जहां एक ओर विकेट पे विकेट गिरते है लेकिन दिल्ली के लड़के प्रियांश ने सीएसके के गेंदबाजों के धागे खोल के रख दिए….
क्या अश्विन, क्या खलील, क्या चौधरी और तो ओर पथीराना को भी प्रियांश ने तीन आसमानी छक्के मारे इस युवा लड़के ने दिखा दिया है टी 20 ऐसी खेली जाती है ओर कूट दिया अपने आईपीएल जीवन का पहला शतक ……ओर पंजाब ने बना दिए 219 रन लक्ष्य तो काफी मुश्किल था और चेन्नई के ट्रैक रिकॉर्ड के देखते है इंपॉसिबल……
लक्ष्य की पीछा करने उतरी सीएसके ने भी जवाबी हमले किए रन रेट पर ओवर 10 के करीब चल रहा था तभी मिड ऑन के ऊपर से मारने के चक्कर में रचिन रविन्द्र आउट हो गए, रचिन के लिए यह आईपीएल इतना खास नहीं रहा है वो दबाव में बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे दूसरी ओर आए शिवम दुबे ने हाथ दिखाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए….
ऋतुराज कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहे है दूसरी बात रन चेजिंग में पूरी तरह से फैल है हां पहले बैटिंग करते हुए जरूर रन बनाते है लेकिन दूसरी पारी में बिखर जाते है , सीएसके की लुटिया डुबोने में रविन्द्र जडेजा का बहुत बड़ा हाथ है न गेंदबाजी में चल रहे न बल्लेबाजी में जड्डू अब काफी पैसा बना चुके है लगे हाथों अब जड्डू को आईपीएल से भी संन्यास ले लेना चाहिए ।
43 की उम्र में धोनी आज भी आखिरी दम तक सीएसके के लिए किला लड़ा रहे है हालांकि टीम को जीत तो नहीं दिल सके लेकिन फैंस का दिल जीत लिया 12 गेंद पे 27 रन की पारी हमेशा याद रखी जाएगी…..

सीएसके ने ऑक्शन में बहुत ही घटिया और निम्न स्तर के खिलाड़ियों को खरीदा है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है टी 20 पावर हिटिंग खेल में सीएसके ने एकदिवसीय मैच खेलने वाले को चयन किया है , फाफ डुप्लेसी, मोइन अली, रहाणे को जाने देना सबसे बड़ी गलती हुई है । अभी तो 9 मैच ओर खेलना है देखो आगे आगे क्या होता है ….
#csk #TATAIPL #ipl2025 #csk #TATAIPL #msdhoni #cskforever #cskfans #इश्कविश्क सत्य का सामना Rajendra Vishwakarma
