आईपीएल 2025/रविवार को SRH और RR के बीच खेले गए मैच के बीच कमेंट्री के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर Harbhajan Singh ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ Jofra Archer की तुलना ‘काली टैक्सी’ से कर दी जिसके बाद नस्लवाद से जुड़ा विवाद छिड़ गया।

भज्जी ने कमेंट्री करते हुए कहा कि लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज़ भागता है और यहाँ पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज़ भागता है। अब सोशल मीडिया पर ये बयान तेज़ी से वायरल है और आईपीएल 2025 के कमेंट्री पैनल से भज्जी को तत्काल निलंबित करने की मांग उठाई जा रही है.
फैंस ने हरभजन से माफी मांगने को कहा
हरभजन को एसआरएच बनाम आरआर मैच में कमेंट्री के दौरान यह कहते हुए सुना गया, ‘लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भाग रहा है।’ फैंस ने इस मामले पर हरभजन को लताड़ा है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि, टर्बनेटर ने अभी तक इस मामले पर स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है या माफी नहीं मांगी है। हरभजन का बयान इस वजह से था कि आर्चर काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में बिना विकेट लिए 76 रन लुटाए थे। आर्चर का मीटर भागने से हरभजन का यही मतलब था।
