पंजाब किंग्स के मालिकों में विवाद, प्रीति जिंटा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया…..

खबरें आज की

चंडीगढ़/सत्य का सामना ब्यूरो/ पंजाब किंग्स की सह मालिक पूर्व अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चंडीगढ़ की अदालत में पंजाब किंग्स के सह निर्देशक मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है । बता दे कि अभी आईपीएल 2025 में पंजाब का प्रदर्शन जोरदार रहा है अंक तालिका में पंजाब अभी तीसरे स्थान पे है और उसके 12 मैचों में 17 अंक है ऐसे में यह विवाद टीम के प्रदर्शन पर भी बुरा असर डाल सकता है …

फोटो: प्रीति जिंटा अभिनेत्री, पंजाब किंग्स ऑनर

क्या है पूरा मामला

IPL 2025 के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने बिजनेस पार्टनर्स मोहित बर्मन और नेस वाडिया के खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराया है. प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और मोहित बर्मन पंजाब किंग्स टीम की पार्टनरशिप है.पंजाब किंग्स टीम केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के अंतरगत आती है. मोहित बर्मन के पास 48 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के पास 23-23 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा बाकी के शेयर करण पॉल के पास हैं.

 

फोटो: नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और मोहित बर्मन

 

प्रीति जिंटा ने अदालत से इस एक्स्ट्रा-ऑर्ड‍िनेरी जनरल मीट‍िंग (EGM) को अवैध घोषित करने के लिए कहा है. प्रीति जिंटा बिजनेस पार्टनर करण पॉल के साथ इस मीट‍िंग में शामिल हुईं, लेकिन दोनों ने कार्यवाही के दौरान मुनीश खन्ना को डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने का विरोध किया. प्रीति जिंटा और करण पॉल के विरोध के बावजूद, मोहित बर्मन ने नेस वाडिया के समर्थन से मीट‍िंग जारी रखी. अपनी कानूनी फाइलिंग में, प्रीति जिंटा ने अदालत से अनुरोध किया है कि इस बैठक को अमान्य घोषित किया जाए और मुनीश खन्ना को डायरेक्टर के रूप में कार्य करने से रोका जाए. उन्होंने मीट‍िंग के दौरान लिए गए किसी भी निर्णय को रोकने के लिए भी कहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *