राजधानी रायपुर / सत्य का सामना /छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है सूदखोरी एवं रंगदारी सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे रूबी सिंह उर्फ़ वीरेंद्र तोमर को छत्तीसगढ़ पुलिस ग्वालियर ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र तोमर पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हुई थी। बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई….

शुरुआती जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तोमर के बारे में रायपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि वह ग्वालियर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। वीरेन्द्र तोमर की गिरफ्तार को लेकर रविवार को पुलिस कई बड़े खुलासे कर सकती है।
