27 साल का सूखा हुआ समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथअफ्रीका ने जीती ट्रॉफी, दुनियां ने कहा ये चोकर्स नहीं विनर है….

खबरें आज की

लार्डस /सत्य का सामना / WTC 25 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर आईसीसी WTC25 के ट्रॉफी पे कब्ज़ा किया है 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने आईसीसी की कोई ट्रॉफी जीती है और दुनियां को यह सन्देश दिया है की यह जीत महज इत्तेफाक नहीं 27 वर्षो के कड़े परिश्रम का परिणाम है l

 

 

कल के 213 रन से आगे खेलते हुए अफ्रीका ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन कप्तान बवूमा एक रन जोड़कर चलते बने लेकिन माऱक्रम अपने ही अंदाज खेलते गए और आउट होने से पहले साउथ अफ्रीका की जीत सुनिश्चित कर दी उन्होंने 136 रन की अमूल्य पारी खेली जिसमे 14 चौके शामिल थे, रही सही कसर बेडिंघम और विकेटकीपर के वरियेने ने पूरी कर दी l

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट मिचेल स्टार्क लेने में सफल रहे, हेजलवुड और पेट कमिंस को एक एक विकेट मिला, प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब शानदार शतक बनाने वाले एडन माकरम को मिला….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *