काठमांडू /डिजिटल डेस्क / Z -जेन के हिंसक आंदोलन से नेपाल के हालत बिगड़ गए है, पीएम, सांसद, मुख्यमंत्री, विधायक के घरो में आग लगा दी गई है, प्रदर्शनकारियों ने निजी सुरक्षा गार्डो के हथियार छीन लिए है..

पूर्व पीएम के घर में लगायी आग
प्रदर्शनकारियों में पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी जिससे उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से घायल हो गई आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई…

आंदोलनकारियों ने पूर्व पीएम शेर बहादुर देओबा को भी नहीं छोड़ा घर में घुसकर उन्हें पीटा, वही वित्त मंत्री विष्णु पोडेल को घर के सामने ही दौड़ा दौड़ा कर पीटा सोशल मिडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वही वही देश में जारी हिंसा घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा होली ने इस्तीफा दे दिया है और सुना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में झड़पो और आज सूचना लिखे जाने तक करीब 22 लोग मारे चुके हैं और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं
जानकारो का क्या है कहना
जानकारों का मानना है कि नेपाल में यह अराजकता कुछ स्वार्थी समूहों और राजनीतिक नेताओं द्वारा भड़काई जा रही है, जो इस माहौल का फायदा उठाकर सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन की आड़ में औद्योगिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों और थानों पर हमले किए जा रहे हैं. मॉल्स और बैंकों में घुसकर लूटपाट की घटनाएं सामने आईं. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन, संसद, सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचकर आगजनी कर चुके हैं. कई मंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया गया. यहां तक कि उन्हें सड़कों पर पिटाई का सामना करना पड़ा.

