आतंकी आमिर हमजा ले रहा अंतिम सांसे, अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में मारी थी गोली…..

खबरें आज की

सत्य का सामना/ लश्कर ए तैय्यबा का को फाउंडर आमिर हमजा को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है आमिर हमजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा का बचना मुश्किल लग रहा है और अब यह भारत का दुश्मन  अंतिम सांस ले रहा है …

 

कौन है आतंकी आमिर हमजा?

आतंकी आमिर हमजा पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला है. वह लश्कर-ए-तैयबा का को-फाउंडर है और हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की का करीबी भी है. यह वही आतंकी है, जो सालों से कश्मीर समेत पूरे भारत में आतंक फैलाता रहा है. आमिर हमजा एक ग्लोबल टैररिस्ट है. अमेरिका ने साल 2012 में उसको वैश्विक आतंकी घोषित किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *