चुनाव आयोग ने SIR की डेडलाइन 7 दिन आगे बढ़ाई, 12 राज्यों में वोटर वेरीफिकेशन अब 11 दिसंबर तक चलेगा, अंतिम सूची 14 फरवरी को होगी प्रकाशित…

खबरें आज की

डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना / चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समय सीमा अब एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दी है अब अंतिम मतदाता उत्तर सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

 

 

मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने का एन्यूमरेशन पीरियड जो चल रहा था यानी की वोटर वेरीफिकेशन अब 11 दिसंबर तक चलेगा पहले यह 4 दिसंबर तक का होना था और लिस्ट 9 दिसंबर को जारी होनी थी अब 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

 

चुकी देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में SIR 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। आगे बढ़ाने का समय चुनाव आयोग द्वारा इसलिए दिया गया है क्योंकि जो छुट गए है नई वोटर्स उनके नाम जोड़े जायेंगे और और जो खामिया है उसे सुधारा जायेगा….

 

क्या है SIR?

 

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।

 

 

3. कौन करेगा?

 

SIR वाले 12 राज्यों में करीब 51 करोड़ मतदाता हैं। इस काम में 5.33 लाख बीएलओ (BLO) और 7 लाख से ज्यादा बीएलए (BLA) राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जाएंगे।

 

 

12 राज्यों की लिस्ट जहां SIR हो रहा

 

अंडमान निकोबार

छत्तीसगढ़

गोवा

गुजरात

केरल

लक्षद्वीप

मध्य प्रदेश

पुडुचेरी

राजस्थान

तमिलनाडु

उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *