25 जून से शुरू होगी नौतपा 3 जून को होगा समापन, आइए जाने बचने के तरीके एवं उपाय…..

खबरें आज की

सत्य का सामना/Nautapa 2025: ज्येष्ठ माह के वे 9 दिन जब गर्मी अपने चरम पर होती है, उन्हें नौतपा या नवतपा कहा जाता है। इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 25 मई 2025 से हो रही है और इसका समापन 3 जून 2025 को होगा। इस समय सूर्य रोहिणी नक्षत्र में स्थित होते हैं, जिससे उनकी किरणें प्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी पर पड़ती हैं और जिससे तापमान अधिक हो जाता है।

 

नौतपा से बचने के तरीके एवं उपाय

 

(1)नौतपा के दिनों में अधिक तेल मसाले वाला भोजन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। तले-भुने और तीखे खाने से शरीर में गर्मी और असंतुलन बढ़ सकता है।

(2)आयुर्वेद और शास्त्रों में इस समय बैंगन के सेवन की भी मनाही है, क्योंकि यह शरीर में अधिक गर्मी पैदा कर सकता है।

(3)यह समय शरीर को हल्का और शुद्ध बनाए रखने का होता है। इसलिए मांसाहार से दूरी बनाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है।

(4)इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ संस्कारों को करने से बचना चाहिए। यह समय मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।

(5)इस समय तेज गर्मी और आंधी-तूफान की संभावना रहती है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्राएं असुविधाजनक और असुरक्षित साबित हो सकती हैं।

(6)अगर इस दौरान कोई जरूरतमंद कुछ मांगने आए, तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ दान जरूर करें।

(7)सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, सोना, माणिक्य, घी, केसर आदि का अनादर न करें। इन चीजों का सम्मान और दान करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए सत्य का सामना उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *