देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ में कब आयेगा मानसून आइए जाने…

खबरें आज की

सत्य का सामना ब्यूरो,नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। कहीं बारिश, कहीं तूफान तो कहीं भयंकर गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 से 6 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है इन क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

 

दिल्ली NCR में बारिश

 

वहीं बताया जा रहा है, उत्तरप्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खराब होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली NCR में आगामी 6 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आज दिल्ली NCR में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला जाएगा।

 

कब होगी छत्तीसगढ़ में बारिश की एंट्री

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून एंट्री की सामान्य तिथि 13 जून है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 16 और 17 जून के आसपास होती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तिथि में होने की उम्मीद जताई जा रही है. केरल में समय से पूर्व चार दिन मानसून की एंट्री हो रही है तो क्या ऐसे में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पहले हो सकती है. इस सवाल के जवाब में मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून के प्रोग्रेस और लोकल कंडीशन देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश 1142.1 मिलीमीटर बारिश होती है. साल 2024 में 1231.7 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 8% अधिक है.

 

क्या कहते हैं आंकड़े:छत्तीसगढ़ में पिछले 10 सालों में कब कब आया मानसून माइनस और प्लस में रहा. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है और पूरे मानसून सीजन में जून से लेकर सितंबर तक नॉर्मल बारिश 1142.1 मिलीमीटर दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *