राजधानी रायपुर /रायपुर में तोमर बंधुओं के ऑफिस पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया है। रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चला है। भाठागांव स्थित ऑफिस का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया था। नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह दफ्तर को ढहा दिया है।
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा- “किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाई है। जय बुलडोजर। वहीं, राज्य के नगरीय विकास मंत्री अरुण साव ने सख्त चेतावनी दी है।
अरुण साव, अपने सोशल मीडिया पोस्ट में निगम की कार्रवाई का वीडियो और अपना एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा “विष्णु के सुशासन में अपराधियों पर कानून का बुलडोजर चलेगा। हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं। तब माइक से अपराधियों और आताताईयों को बोलते थे, आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है। कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो।