चैत नवरात्र के अवसर पर पीएम मोदी आयेंगे आज बिलासपुर, 33500 करोड़ के विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण…..

बिलासपुर

बिल्हा/सत्य का सामना/पीएम श्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में ग्राम मोहभट्टा में 33500 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का , लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे..

 

फोटो: पीएम श्री नरेंद्र मोदी

 

पीएम मोदी के बिलासपुर दौरे से पूरे प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है , होटल, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस पूरे तरह से फूल हो चुके है ….

 

कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए सीएम श्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम श्री अरुण साव,एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । साथ हेलीपेड सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया…..

 

सभा स्थल पर दवा, जलपान, सुलभ आदि सुविधाएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभा स्थल पर पत्रवार्ता में कार्यकम और व्यवस्था के साथ ही परियोजनाओं के शिलान्यास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष की शुरुआत सहित कई पर्व हैं। इस अवसर पर पीएम यहां कई सौगात दे रहे हैं। कुल 55 एकड़ क्षेत्र में तैयारी पूरी हो चुकी है जिसमें 4.50 लाख स्क्वायर फीट में पांच डोम तैयार किए गए हैं। इन्हें 75 सेक्टर में बांटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *