हाथरस में चौंकाने वाला मामला सामने आया, नंबर बढ़ाने, नौकरी लगवाने के नाम पे प्रोफेसर ने बनाए छात्राओं के अश्लील 59 वीडियो, पुलिस ने मामला दर्ज किया, आरोपी फरार….

उत्तर प्रदेश

हाथरस: सत्य का सामना

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ जो अश्लील वीडियो सामने आई हैं, वह प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे लगभग 59 वीडियो मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ वीडियो उनके द्वारा अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड की गई हैं।

 

डीएम द्वारा गठित जांच समिति ने छात्राओं के यौन शोषण के मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को समिति ने प्रोफेसर को नोटिस जारी किया है। उधर, पुलिस भी बागला डिग्री कॉलेज पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। कॉलेज के प्राचार्य व स्टाफ से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश के खिलाफ छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला थाना हाथरस गेट में दर्ज किया गया है। इस मामले में शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने भी डीएम से शिकायत की है, जिस पर उन्होंने एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति में एसडीएम सदर नीरज शर्मा अध्यक्ष, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारयण, तहसीदार चंद्र प्रकाश सिंह व बीएसए स्वाति भारती को सदस्य बनाया गया है।

 

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। एएसपी को जांच के दौरान शिकायत में कुछ तथ्य सही मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी। पुलिस ने इस मामले के वायरल होने के बाद हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है।

 

लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने सामने नहीं आ रही

 

प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं।

 

प्रोफेसर के मोबाइल से वायरल हुईं करीब 59 वीडियो

 

डॉ. रजनीश परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। प्रोफेसर के मोबाइल से करीब 59 वीडियो वायरल हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *