आईपीएल 2025/सत्य का सामना/ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है यह विश्व क्रिकेट में सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता है (ब्रांड )है जिसे न केवल भारत ही नहीं पूरा विश्व देखता है । ऐसे ही भारत की तमाम कंपनियां यूजर्स को लुभाने नई नई ऑफर्स लाते है , ऐसे में रिलायंस जियो कहा पीछे रहने वाली है आइए जाने क्या है यह ऑफर…..

IPL लवर्स को जियो ने किया खुश
जियो ने अपने नए ऑफर के तहत एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री में जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है यानी यूजर्स को अलग से जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इतना ही नहीं जियो अपने ऑफर में पूरे 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार ऑफर कर रहा है. ऐसे में लोग जमकर IPL 2025 का मजा ले सकते हैं…
इन रिचार्ज में मिलेगा फ्री जियो हॉटस्टार
जियो के अनुसार, जियो का फ्री जियो हॉटस्टार वाला ऑफर केवल 299 रुपये से ऊपर वाले रिचार्ज पर ही वैलिड होगा यानी 299 से कम रुपये वाले रिचार्ज में यह ऑफर यूजर्स को नहीं मिलेगा.
