राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खरीदी नई टेस्ला कार, एलेन मस्क साथ में रहे मौजूद…

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

Washigton :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक शानदार लाल टेस्ला मॉडल S को “खूबसूरत” करार देते हुए खरीद लिया है। इस मौके पर उनके साथ टेस्ला के सीईओ और प्रशासन के सलाहकार एलन मस्क मौजूद थे। ट्रंप ने एलन मस्क को “देशभक्त” कहकर संबोधित किया। यह आयोजन व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर हुआ, जहां टेस्ला की पांच कारों को लाया गया था, जिसने इस ऐतिहासिक स्थल को एक अस्थायी शोरूम में बदल दिया।

 

फोटो: नई टेस्ला कार के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और एलेन मस्क

करीब 67 लाख रुपये है टेस्ला कार की कीमत

 

ट्रंप ने टेस्ला की इस लाल कार की तारीफ करते हुए कहा, “यह सबसे खूबसूरत वाहनों में से एक है। मैं इसे अपने व्यक्तिगत पैसों से खरीद रहा हूं ताकि एलन और उनकी महान कंपनी को मेरा समर्थन दिखा सकूं।” इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 76,880 डॉलर (करीब 67 लाख रुपये) बताई जा रही है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि वे इस कार को खुद नहीं चला पाएंगे क्योंकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि इसे व्हाइट हाउस स्टाफ के इस्तेमाल के लिए रखा जाएगा। इस दौरान मस्क ने हंसते हुए कहा, “राष्ट्रपति का क्रेडिट स्कोर अच्छा है, मुझे भरोसा है कि चेक क्लियर हो जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *