बलूचिस्तान : ब्लूच विद्रोहियो ने ट्रेन किया हाईजैक, 30 पाक आर्मी की हुई मौत, 114 बंधक हुए रिहा…

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को बलूच विद्रोहियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। नौ डिब्बों वाली जाफर एक्सप्रेस करीब 500 यात्रियों को लेकर सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए निकली थी।

 

 

पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच ट्रेन पर गोलीबारी में सेना के 30 जवानों की हत्या समेत 182 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाने का दावा किया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

ट्रेन कहां हुई हाईजैक जाने?

 

बलूचिस्तान सरकार ने अधिकारियों को आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिए हैं। हमला बलूचिस्तान के कच्छी जिले के माच टाउन के आब-ए-गम इलाके के पास हुआ, जब करीब छह हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *