मथुरा : लहंगा पहन बॉयफ्रेंड घर में घुसा, लगाई प्रेमिका को आग और खुद भी हुआ घायल…

उत्तर प्रदेश

मथुरा /मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार दोपहर हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा. पहचान छिपाने के लिए उसने लहंगा पहन रखा था. जब प्रेमिका ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया, तो उसने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद वह खुद को बचाने के लिए छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया..

फोटो: सांकेतिक तस्वीर

 

घर में अकेले थी रेखा

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय रेखा अपने घर में अकेली थी. उसके पति संजू खेतों में मजदूरी करने गए थे, जबकि सात वर्षीय बेटी रोशनी और पांच वर्षीय बेटा विष्णु स्कूल में थे. तभी दोपहर के समय हरियाणा के हसनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय उमेश एक बोतल में पेट्रोल लेकर छत के रास्ते उसके घर में दाखिल हुआ. उसे गांव तक छोड़ने के लिए उसका एक दोस्त बाइक पर लाया था. घर में घुसते ही उसने रेखा पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वह उसके साथ चलें. जब रेखा ने इसका विरोध किया तो उमेश ने गुस्से में आकर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी.

 

महिला आग की लपटों में घिर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़े. इसी बीच उमेश वहां से भागने की कोशिश करने लगा और छत से नीचे गली में कूद गया. गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला व घायल युवक को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन हालत नाजुक होने के कारण दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *