
सत्य का सामना/Result Live दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है। रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के अभी तक के रुझान में बीजेपी को 42 सीट वही आप को 28 सीट मिलते हुए दिख रही है , बीजेपी 28 सालो बाद एक बार फ़िर से वहां सरकार बनाते हुए दिख रही है ..
