लखीमपुर: गर्दन पे किया हमला 100 मीटर तक खींचा, तेंदुए के हमले से किसान की मौत….

उत्तर प्रदेश

लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से तेंदुए के हमले में किसान की मौत का मामला सामने आया है। जिले के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन में गुरुवार दोपहर में 55 वर्षीय किसान नंद किशोर यादव को तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निघासन पुलिस थाने के अंतर्गत बैलहाडीह गांव के निवासी नंद किशोर यादव अपनी सरसों की फसल काट रहे थे, तभी पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

: मृतक नंदकिशोर यादव

 

वन रेंज अधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तेंदुए ने नंद किशोर यादव की गर्दन पकड़ ली। तेंदुए ने उन्हें गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। उनके चीखने की आवाज से आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान उनकी तरफ लपके। अन्य किसान मौके पर पहुंचकर तेंदुए को भगाने में कामयाबी हासिल कर ली। हालांकि, इस हमले में नंद किशोर बुरी तरह से घायल हो गए। तेंदुए के हमले में नंद किशोर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आसपास जमा हुए ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *