दिल्ली विधानसभा चुनाव: कौन मारेगा बाजी किसकी बनेगी सरकार, एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त…

दिल्ली

दिल्ली/गुरुवार को दो एजेंसियों सीएनएक्स और एक्सिस माई इंडिया ने अपने एग्ज़िट पोल सर्वे जारी किए और इसमें भी बीजेपी को भारी बढ़त देखने को मिल रही है.सीएनएक्स ने 60 सीटों के सर्वे जारी किए हैं और अनुमान लगाया है कि बीजेपी को 49-61 सीटें मिल सकती हैं जबकि आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

 

वहीं कई विधानसभा चुनावों में नतीज़ों का अनुमान लगाने वाली एजेंसी एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि बीजेपी को 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं और आप के हिस्से 15-25 सीटें आ सकती हैं. इस सर्वे में कांग्रेस को 0-1 और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है…

 

 

दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 सीटों का है. इस लिहाज से इन एग्ज़िट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है.दिल्ली में मतदान प्रतिशत में इस बार कमी आई है. 2013 में मतदान 66 प्रतिशत था. 2015 में 67% और 2020 में 63% जबकि 2025 में 60.4% रहा.

 


दिल्ली में मतदान प्रतिशत में इस बार कमी आई है. 2013 में मतदान 66 प्रतिशत था. 2015 में 67% और 2020 में 63% जबकि 2025 में 60.4% रहा.दिल्ली की कुछ सीटों पर मतदान इस बार पांच प्रतिशत तक कम हुआ है.

एग्ज़िट पोल के अनुमानों पर बीजेपी ने कहा है कि आठ फ़रवरी को उसकी सरकार आ रही है. अगर ऐसा होता है तो ढाई दशक बाद बीजेपी को दिल्ली की सत्ता नसीब होगी.

जबकि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि चौथी बार उसकी सरकार बनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *