पन्ना: बकरी चराने गई महिला पे किया बाघ ने हमला, ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती करवाया..

मध्यप्रदेश

MP पन्ना: पन्ना जिले में बकरियां चराने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। साथ गई महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से उसे घायल अवस्था में अमानगंज सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां महिला का उपचार जारी है।

सांकेतिक तस्वीर

 

घटना पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे अमानगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारापीठ के विक्रमपुर गांव के पास की है। जहां विक्रमपुर गांव की 3-4 महिलाएं अपने गांव से बकरियां चराने जंगल गई थीं। इसी दौरान जंगल में एक बाघ ने 30 वर्षीय महिला आशा पत्नी राजेश पाल उम्र 30 वर्ष निवासी विक्रमपुर पर हमला कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *