मरवाही/छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र के सालहेकोटा गंगनाई नेचर कैंप के पास शिकारियों द्वारा मादा भालू और और उसके नन्हे शावक के शिकार का मामला सामने आया है ।
सुचना दिए जाने वन विभाग की लापरवाही से मादा भालू की मौत हो गई , वही स्थानीय लोगो के सुझबुझ से नन्हे शावक को बचा लिया गया….

वन विभाग के डीएफओ रौनक गोयल के अनुसार, शिकारियों ने गाड़ी के क्लच वायर का इस्तेमाल करके एक फंदा तैयार किया था। इस फंदे को वन्य जीवों को पकड़ने के लिए सेट किया गया था। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से शिकारियों का पता लगाने में जुटा है और विभाग का दावा है कि जल्द ही उन शिकारियों को पकड़ लिया गया है।
लेकिन बढ़ते अवैध शिकार ने इस क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। वन विभाग की निष्क्रियता और देरी से कार्रवाई ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या विभाग वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है।
