इजराइल हमास युद्ध विराम समझौता: 6 घंटे की बैठक के बाद युद्ध विराम आज से लागू, इजरायल ने जारी की बंधको की सूची…

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

तेल अवीव। गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ हुए समझौते को इजरायल की कैबिनेट ने छह घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद शनिवार को मंजूरी दे दी। इसी के साथ आज (रविवार) से समझौता लागू हो जाएगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कैबिनेट के आठ सदस्यों ने समझौते का विरोध किया, जबकि 24 मंत्रियों ने समझौते के समर्थन किया। विरोधियों ने कहा कि यह समझौता हमास के सामने आत्मसमर्पण को दर्शाता है।


737 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित

इजरायली न्याय मंत्रालय ने 737 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें गाजा में हमास के साथ संघर्ष को रोकने वाले समझौते के तहत रिहा किया जाना है। इस बीच गाजा में, समझौते पर सहमति बनने के बाद से इजरायली युद्धक विमानों ने हमले जारी रखे हैं। शनिवार को इस क्षेत्र पर इजरायल ने बमबारी की। गाजा में हवाई हमले में पांच लोग मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *