
यूक्रेन/यूक्रेन पर रूस ने बीती रात जोरदार हमले किए हैं। यूक्रेन की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। यूक्रेन का कहना है कि रूस की ओर से पूरी रात 188 ड्रोनों के जरिए हमले किए गए। इन हमलों में कई अहम इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई रिहायशी इलाकों में भी लोगो को हमलों का शिकार होना पड़ा है। कीव में भी सायरन बजते रहे। यूक्रेन की एयरफोर्स ने कहा, ‘रात में हमला हुआ और दुश्मन देश ने ड्रोन्स दागे। इन ड्रोन्स के अटैक में कई इमारतों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।’ यूक्रेन का कहना है कि यह हमले ईरान में बने शाहेद ड्रोन्स के जरिए किए गए हैं।

मानना है कि बीते एक महीने में रूस के हमले यूक्रेन में तेज हुए हैं। पिछले कुछ महीनों से रूस की सेना की आक्रामकता कम हो रही थी, लेकिन उसने फिर से हमले तेज किए हैं। कई विश्लेषकों और वार ब्लॉगर्स का कहना है कि यू्क्रेन से रूस ने लंदन के आधे के बराबर एरिया छीन लिया है। जानकारों का कहना है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध अब सबसे खतरनाक मोड़ पर है। एक तरफ रूस की सेना के हमले तेज हैं तो वहीं यूक्रेन ने भी अमेरिकी मिसाइलों के जरिए टारगेट किया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि युद्ध भीषण भी हो सकता है।

