पीएम मोदी आज देश को मन की बात कार्यक्रम में करेंगे संबोधित….

मन की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 2025 की पहली मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जो रेडियो प्रसारण का 118वां एपिसोड होगा। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि 2025 की पहली मन की बात रविवार सुबह 11 बजे सुनें।

 

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम ने कहा कि देशभर से अनुकरणीय सामूहिक प्रयासों को उजागर करने के लिए उत्सुक हूं, जो सामाजिक ताकत को प्रदर्शित करते हैं। मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वह देश के नागरिकों के साथ राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *