चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का आज होगा ऐलान, बुमराह के खेलने पे सस्पेंस बरकरार..

खेल जगत

सत्य का सामना/ Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान शनिवार को होने वाला है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा. अधिकांश मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, लेकिन टीम इंडिया के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेले जाएंगे. परंतु अब भी यह सवाल बना हुआ है कि टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा?

 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का संभावित स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *