खो खो वर्ल्ड कप : खो खो वर्ल्ड कप 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है।वहीं महिला वर्ग में भारतीय टीम ने एक बड़ी जीत हासिल की है। शुक्रवार, 17 जनवरी को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 93 अंकों के विशाल अंतर से हराया। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 109-16 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में बांग्लादेश को हराया और आगे बढ़ने का अपना दावा मजबूत किया।

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे खो खो वर्ल्ड कप में भारतीय टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भारतीय टीमों ने शानदार खेल दिखाया। 16 जनवरी को दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। शुक्रवार को पहले महिला टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें उसने मलेशिया को 80 अंकों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
